सोनभद्र, दिसम्बर 18 -- सोनभद्र। सकल हिंदू समाज आयोजन समिति की तरफ से समस्त न्याय पंचायत तथा बस्तियों में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिए हिंदू समाज को संगठित किया जाएगा। आयोजन समिति के जिला संयोजक व अध्यक्ष आलोक कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सकल हिन्दू समाज को संगठित करने, हिन्दू समाज में समरसता का भाव बढ़ाने,आपस में प्रेम सद्भाव एवं सुख-दुख में सहभागी बनाने आदि को लेकर यह आयोजन किये जा रहे हैं। आयोजन के मंच की संरचना के अनुसार मंच पर स्थानीय स्तर के एक पूजनीय संत समाज, एक व्यक्ति सहोदर समाज/वंचित वर्ग, एक महिला मातृ शक्ति से, आयोजन समिति का अध्यक्ष व मुख्य वक्ता अर्थात मंचस्थ कुल पांच अतिथि होंगे। जिले के आयोजन समिति का गठन किया जा चुका है जिसके अनुसार राजीव मिश्रा, अजीत रावत उपाध्यक्ष मणिकर्णिका कोल महामंत्री, नीतु स...