लखनऊ, दिसम्बर 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने इसपर चिंता जताई कि विभागीय न्याय के लिए उन्हें हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है। संगठन ने कहा कि यह चिंता की बात है कि दलित अभियंताओं को उनका हक देने में भी पावर कॉरपोरेशन आनाकानी करता है। संगठन के अध्यक्ष आरपी केन ने कहा कि नौकरी में रहते हुए जिन दलित अभियंताओं को समय से प्रमोशन आदि मिलने चाहिए थे, उनके लिए पावर कॉरपोरेशन तैयार नहीं दिखता है। उन्हें बार-बार न्यायालय की शरण में जाना पड़ता है। वहां से ही उन्हें न्याय मिल पा रहा है। यह तब है जब देश को आजाद हुए इतने साल बीत चुके हैं। संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि सभी को प्रण लेना चाहिए कि वे समाज के दबे-कुचलों को मुख्यध...