संभल, जनवरी 2 -- उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नववर्ष 2026 की शाम गुन्नौर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। यह मार्च गुन्नौर तहसील परिसर चौक से शुरू होकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर अंकिता को श्रद्धांजलि दी और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। कैंडल मार्च का नेतृत्व युवा कांग्रेस संभल के जिला अध्यक्ष काजी हम्माद मुबीन ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर नारेबाजी की और सरकार से त्वरित व निष्पक्ष न्याय की मांग की। मार्च के दौरान माहौल भावुक रहा और मौजूद लोगों ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। इस अवसर पर काजी हम्माद मुबीन ने कहा कि आज देश में बेटियां खुद को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.