गोंडा, अगस्त 27 -- गोंडा, विधि संवाददाता। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने अयोध्या रोड स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह व पोर्टरगंज स्थित बालगृह (बालिका) का संयुक्त निरीक्षण किया। अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दोनों स्थानों पर हवा, प्रकाश व खेल के मैदान की जानकारी हासिल की। दोनों जगह हवा, सूर्य के प्रकाश व खेलकूद की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। निरीक्षण में किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, परियोजना निदेशक, जिला प्रोबेशन अधिकारी व संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.