सीतापुर, फरवरी 6 -- सीतापुर, संवाददाता। जनपद न्यायालय ने न्यायिक प्रक्रियाओं के सुचारु एवं प्रभावी संचालन के उद्देश्य से विभिन्न दायित्वों के लिए अधिवक्ताओं की सूची जारी की गई है। इस सूची में सर्वे कमिश्नर, साक्ष्य संकलन, जनरल कमिश्नर, एमिकस क्यूरी तथा शपथ कमिश्नर के रूप में अधिवक्ताओं को नामित किया गया है। जारी की गई सूची के अनुसार सर्वे कमिश्नर के रूप में कुल चार अधिवक्ताओं रामचंद्र यादव, अजय कुमार, शिव बक्श और हरीश कुमार को नामित किया गया है। ये अधिवक्ता न्यायालय के निर्देश पर स्थलीय निरीक्षण, सीमांकन, विवादित संपत्तियों का सर्वे एवं रिपोर्ट तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करेंगे। जबकि साक्ष्य संकलन के लिए विजय कुमार अवस्थी और आलोक श्रीवास्तव को नामित किया गया है। ये अधिवक्ता मामलों से संबंधित तथ्यों, दस्तावेजों एवं अन्...