सिमडेगा, मई 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। गर्मी में लोगों की मदद के लिए न्याय प्रशासन सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगों का प्यास बुझाने की कोशिश कर रहा है। न्यायिक पदाधिकारियों के द्वारा बुधवार को महावीर चौक में शिविर लगाकर लोगों के बीच पानी का वितरण किया गया। मौके पर प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम के नेतृत्व में कर्मियों ने राहगीरों और कड़ी धूप में अपनी ड्यूटी निभा रहे पुलिस जवानों के बीच भी ठंडा पानी,ओआरएस आदि का वितरण किया। सचिव मरियम हेमरोम ने कहा कि गांव से शहर आने वाले लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्राधिकार द्वारा महावीर चौक में घड़ा आदि की व्यवस्था की जाएगी जहां शीतल पेय उपलब्ध रहेगा। आने जाने वाले राहगीर पानी पीकर अपनी प्यास बुझा पाएंगे। मौके पर अधिवक्ता सुकोमल आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.