सीवान, मई 18 -- सीवान, विधि संवाददाता। शहर स्थित व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को न्यायिक कार्रवाई के दौरान अभियुक्त की जगह दूसरे व्यक्ति के उपस्थित होने के मामले में न्यायालय की ओर से इसके खिलाफ कार्रवाई की गयी है। घटना तब सामने आयी, जब प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतिश कुमार सिंह की अदालत में लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के मारपीट से जुड़े एक मामले में 16 मई को विचारण के दौरान न्यायिक कार्रवाई चल रही थी। इस दौरान पाया गया कि वाद के अभियुक्त लकड़ी नबीगंज ओपी के खवासपुर टोला निवासी राधे सिंह के पुत्र संजय सिंह की जगह एक संदेहास्पद व्यक्ति खड़ा है। संदेह होने पर जब इससे नाम व पता की पूछताछ की गयी तो मौके पर उपस्थित व्यक्ति न्यायालय को अपने जबाव से संतुष्ट नहीं कर सका। इसके बाद संदेह के आधार पर न्यायालय के द्वारा उक्त व्यक्ति को सत्यापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.