उरई, नवम्बर 18 -- उरई। न्यायिक अधिकारियों ने मंगलवार को राठ रोड में संचालित ''वृद्धाश्रम'' एवं लहरियापुरवा स्थित आश्रय-गृह का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बहुत बारीकी से व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी कर्मचारियों को दिए। न्यायिक अधिकारियों ने उक्त दोनों आश्रय स्थलों में रह रहे आश्रितों के रहन-सहन, खानपान, चिकित्सा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा और बुनियादी व्यवस्थाओं को जांचा परखा। सबसे पहले उन्होंने राठ रोड स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान 123 संवासी उपस्थित मिले। उपस्थित पंजिका के अनुसार रात्रिकालीन कर्मचारी को छोड़कर सभी कर्मचारीगण उपस्थित मिले। वृद्धाश्रम की संवासियों से पूछा गया कि उन्हे चाय-नाश्ता और सुबह-शाम का भोजन समय से मिल रहा है या नहीं, इस पर संवासियों ने बताया गया कि भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.