मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-अष्टम सह मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने न्यायालयों व केंद्रीय कारा से मिलने वाले आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन करने को कहा है। वे शनिवार को अपने कक्ष में कमेटी की बैठक कर रहे थे। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी, कमेटी की सदस्य वरीय अधिवक्ता डॉ. संगीता शाही, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ रामबाबू सिंह, जीशान अहमद व प्रार्थना प्रिया शामिल थीं। मुखिया व सरपंचों से ऑनलाइन विमर्श : आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिले के मुखिया व सरपंचों से ऑनलाइन विचार-विमर्श किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी ने इस संबंध में उन्हें जानकारी दी और लोगों को जागरूक करने में सहयोग करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.