लातेहार, दिसम्बर 15 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया।बैठक में उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में लंबित वादों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। डीसी ने विभागवार वादों की संख्या, प्रगति एवं रिपोर्टिंग की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सरकार से संबंधित सभी न्यायिक प्रकरणों का समयबद्ध और प्रभावी प्रतिवादन किया जाना आवश्यक है। डीसी ने कहा कि सरकारी हित से जुड़े सभी वादों के त्वरित निपटारा के लिए संबंधित विभागों द्वारा गंभीरता से कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन वादों में प्रतिवेदन या प्रतिकथन लंबित हैं, उन्हें निर्धारित समयावधि के भीतर न्यायालय में दाखिल कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान लंबि...