किशनगंज, मार्च 9 -- किशनगंज। संवाददाता व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। जांच शिविर सदर अस्पताल के सौजन्य से डॉ. उर्मिला कुमारी व डॉ. राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में लगाया गया। जिसमें पारा मेडिकल, नर्स इत्यादि के द्वारा 30 वर्ष के उपर के उम्र के लोगो के लिए मुफ्त स्वास्थ जांच शिविर आयोजित की गई। उक्त स्वास्थ जांच शिविर में लोगों का सुगर, रक्तचाप जांच कर मुफ्त दवा वितरण किया गया। साथ ही गैर सरकारी संघठन घोघारडीह प्रखंड स्वराज्य विकास संघ के द्वारा प्रवासी मजदूरों की सशक्तिकरण, मानव तस्करी,बाल श्रम एवं बाल हिंसा, बंधुऑ मजदूर,महिला उत्पीड़न, सुरक्षित पलायन,समाजिक सुरक्षा योजना,सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाएं आदि मुद्दों में श्रमिकों को जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.