कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव के संयुक्त तत्वावधान में न्यायालय परिसर में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनमोल पाल ने किया। मेदांता हॉस्पिटल की ओर से डिप्टी मैनेजर अनुराग द्विवेदी मौजूद रहे। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस.के. तनेजा, फिजिशियन डॉ. मनीष सिंह ने अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों एवं आगंतुकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर, पल्मोनरी टेस्ट, बीपीएम व ईसीजी की जांच की गई। प्रमुख रूप से अम्बरीष मिश्रा, अभिनव तिवारी, मृत्युंजय गुप्ता, हर्षित त्रिपाठी, मधुसूदन द्विवेदी, आदित्य गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ताओं का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...