सहारनपुर, जून 22 -- देवबंद। पुलिस ने वांछितों की धरपकड़क को चलाए अभियान के अंतर्गत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किए थे। पुलिस ने रविवार को गांव अमरपुर नैन निवासी सुखपाल, शेर सिंह, गांव बेगमपुर निवासी पिरथी सिंह, शशिनगर निवासी संजीव और मुकेश, तेली मोरी निवासी शाहरुख और गांव अंबेहटा शेखा निवासी दीपक सहित सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोताली प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने बताया कि आरोपी विभिन्न आरोपों में वांछित थे। जो कि काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। जिसके चलते न्यायालय ने उनके एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.