रामपुर, फरवरी 17 -- महिला के साथ धोखाधड़ी कर शादी कर दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिक की दर्ज की।क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के अनुसार उसकी 13 साल पहले एक व्यक्ति से विवाह हुआ था। बताया कि बीमारी के चलते 11 मई 22 को उसके पति की मृत्यु हो गई। बाद में स्वजनों तथा अन्य लोगों के दबाव के कारण उसने नथालियन मसीह से विवाह कर लिया। महिला का आरोप है कि नथालियन मसीह ने धोखाधड़ी कर चर्च के स्थान पर मंदिर में विवाह किया था। कहा कि विरोध करने पर उसने झांसा दिया, कि वह जल्द ही चर्च में भी विवाह करेगा। लेकिन उसने चर्च में विवाह नहीं किया और उसके साथ दुष्कर्म कर 22 नवंबर 2023 को उसे मारपीट कर बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया। कोर्ट ने आरोपित समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ रिप...