गौरीगंज, फरवरी 13 -- जामो। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के टाडा वारिसगंज निवासी संगीता देवी के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय के आदेश पर जामो पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू की है। न्यायालय सिविल जज सुलतानपुर के यहां प्रार्थना पत्र देकर पीड़िता संगीता देवी पत्नी आनंद कुमार ने बताया कि 6 फरवरी 2024 को उसने जामो कोतवाली क्षेत्र के धाराधरी दुबे का पुरवा मजरे लोरिकपुर निवासी अचला देवी पुत्री रूप नारायण से गाटा संख्या 72 के आधे भाग का बैनामा लिया था। बैनामे के बाद जमीन उसके नाम पर खतौनी में दर्ज हो गई। जबकि विक्रेता अचला देवी, उसके पिता तथा भाई लक्ष्मीशंकर ने उसी भूमि का पहला बैनामा पूरे जिया पांडेय मजरे जामो निवासी उर्मिला पत्नी रमापति पांडेय के नाम 7 जनवरी 2020 को कर दिया था। दो वर्ष बाद रूप नारायण ने उसी भूमि के सम...