हापुड़, मार्च 10 -- थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। मोहल्ला कुरेशियान निवासी कादर ने बताया कि 16 नवंबर 2022 को उसके पड़ोस में रहने वाले नजबूल, असलम, सलमान और अमन ने जबरदस्ती उसके घर के अंदर घुस कर चाकू, डंडों से लैस होकर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया था। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित का आरोप है कि चारों आरोपी ग्राम प्रधानी के लिए पर्चा भरने से नाराज थे। जब इस संबंध में थाना धौलाना में तहरीर दी तो पुलिस ने उल्टा ही उस पर मुकदमा दर्ज कर दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.