हापुड़, मई 15 -- हापुड़। न्यायालय ने पशु क्रूरता, बाइक चोरी और अवैध रूप से शराब बेचने के मुकदमों की सुनाई कर छह अभियुक्तों को सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपियों को अर्थदंड से भी दंडित किया। बहादुरगढ़ पुलिस ने वर्ष 2002 में पशु कटान के आरोप में जनपद गाजियाबाद के पीपलाराना निवासी फईम, ग्राम सहरपुर जनपद अमरोहा निवासी नईम, ग्राम ढकिया जनपद अमरोहा निवासी आसिफ, ग्राम चौधपुर अमरोहा निवासी अतीक को गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने प्रत्येक को 1050 रुपये (कुल 4,200 रुपये) के अर्थदंड से दंडित किया। वहीं बहादुरगढ़ पुलिस ने वर्ष 2011 को बाइक चोरी के आरोप में बुलंदशहर के बीबीनगर निवासी कंचन को गिरफ्तार किया था। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बिताई अवधि 3 माह 1 दिवस और चार हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। वहीं वर्ष 2023 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.