पीलीभीत, मार्च 29 -- उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति (प्रशासनिक न्यायमूर्ति पीलीभीत) सुभाष विद्यार्थी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति ने कारागार में बन्दियों के किशोर बैरक, महिला बैरक सहित बैरक नम्बर नंबर चार, भोजनालय एवं अस्पताल का निरीक्षण किया। न्यायमूर्ति ने बैरकों के निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। न्यायमूर्ति ने महिला बैरक में महिला बंदियों से बातचीत करते हुए उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। महिला बंदियों को न्यायमूर्ति ने नियमित प्रयोग की जाने वाली आवश्यक सामग्री वितरित की। न्यायमूर्ति (प्रशासनिक न्यायमूर्ति) ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान बीमार बंदियों से ...