बागेश्वर, मार्च 16 -- अल्मोड़ा मैग्नेसाइट झिरौली का रविवार को न्यायमित्र ने निरीक्षण किया। वह हाईकोर्ट को अपनी रिपोर्ट देंगे। स्थानीय लोगों की शिकायत पर न्यायालय ने संज्ञान लिया था। इसपर मैग्नेसाइट ने अपना पक्ष रखा था। उसके बाद कोर्ट ने जांच के निर्देश दिए थे। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमित्र दुष्यंत मैनाली तथा कोर्ट कमीश्नर शशांक धुलिया ने अल्मोड़ा मैग्नेसाइट का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। उनके रहन-सहन तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। सह पीठीसनर गोपाल वनवासी ने बताया कि अल्मोड़ा मैग्नेसाइट से स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। विषैली गैस से वह बीमार हो रहे हैं। कैंसर से भी पीड़ित होने लगे हैं। अवैध खनन भी किया जा रहा है। उन्होंने न्यायालय में इसकी शिकायत की थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.