नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आवास से नकदी प्रकरण में आप नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह न्यायपालिका की विश्वसनीयता से जुड़ा मामला है। न्यायपालिका में लोगों का भरोसा कायम रखने के लिए न्यायाधीश से इस्तीफा ले लेना चाहिए। उनके पद पर बने रहने से निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। सांसद ने कहा कि भारतीय न्यायपालिका के पास असीम अधिकार हैं। हर तरह के फैसले लेने की स्वतंत्रता उनके पास है, लेकिन पिछले कुछ सालों में बहुत सारे फैसले सवालों के घेरे में आए हैं। हो सकता है कि उसके पीछे कहीं कोई भ्रष्टाचार हुआ हो। जजों के भ्रष्टाचार की कोई जांच नहीं हो पाती है, क्योंकि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच को लेकर कई सारी पाबंदियां हैं। कहा कि यह पहला मामला है जो सार्वजनिक हुआ है। वह भी एक दुर्घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.