हाथरस, मई 31 -- फोटो 03 सिकंदराराऊ में शुक्रवार को विधायक वीरेंद्र सिंह राणा का स्वागत करते हुए भाजपाई। सिकंदराराऊ,संवाददाता। अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के कार्यक्रम भाजपा संगठन पूरे देश और प्रदेश में जिला स्तर से लेकर ब्लॉक और पंचायत स्तर पर आयोजित कर रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य वक्ता मधु शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष मथुरा ने सम्बोधित किया। मुख्य अतिथि विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि हमको अपने देश के महापुरुषों में उनके किये हुए पुनीत कार्यों को अपने मन मष्तिष्क ओर अपने जीवन मे आत्म सात करना चाहिये। कार्यक्रम का संचालन मुकुल गुप्ता मंडल अध्यक्ष भाजपा ने किया। महिला वक्ता के रूप में श्वेता वार्ष्णेय अध्य...