अयोध्या, जनवरी 7 -- अयोध्या। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित अरबी तथा फारसी की मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी) तथा आलिम (सीनियर सेकेण्डरी), परीक्षा वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं नौ से 14 फरवरी के मध्य सम्पन्न होगी। मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी) की परीक्षायें प्रथम पाली प्रातः 8:00 बजे से 11ः00 बजे तक तथा आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी) परीक्षा वर्ष 2026 की परीक्षायें द्वितीय पाली अपरान्ह 2ः00 बजे से 5ः 00 बजे के मध्य सम्पन्न होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...