रांची, मई 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेलमंडल से परिचालित होने वाली हटिया-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन की नौ मई की समयसारणी में बदलाव किया गया। यह ट्रेन हटिया से दोपहर 1.10 बजे से रवाना होगी और नुआंगा शाम 4.39 बजे पहुंचेगी। नुआगां से झारसुगुड़ा के बीच समयसारणी पूर्व की ही भांति रहेगी। सीनी-कांड्रा रेलखंड में लिया जाएगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द रांची। चक्रधरपुर मंडल के सीनी-कांड्रा रेलखंड में विकास कार्य होगा। इसके कारण ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण चार ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसमें हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस, टाटानगर-बरकाकाना पैसेंजर वाया मुरी और बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर वाया मुरी छह मई को रद्द रहेंगी। वहीं, टाटानगर-बरकाकाना मेमू पैसेंजर नौ से टाटानगर स्टेशन और बरकाकाना-टाटानगर मेमू पैसेंजर 10 मई से बरकाकाना स्टेशन से प्रारंभ ...