महाराजगंज, नवम्बर 2 -- महराजगंज, निज संवाददाता। नौ वर्षों से लंबित मांगों के समाधान न होने से नाराज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को संघ के पदाधिकारियों ने जिलास्तरीय तहसील सदर समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 15 सूत्रीय मांग पत्र भेजा। सदर अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो 15 नवंबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। सदर तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी और मंत्री ऋषिकेश शर्मा ने बताया कि शासन स्तर पर बार-बार पत्राचार के बावजूद लेखपाल संवर्ग की प्रमुख समस्याएं अब तक अनसुलझी हैं। उन्होंने कहा कि लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता व पदनाम परिवर्तन, प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, एसीपी विसंगति दूर करने...