रांची, मार्च 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। मोरहाबादी के रामकृष्ण मिशन आश्रम, दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से सुकुरहुट्टू गांव में सीएफएलडी सरसो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव में किसानों के जरिए समूह प्रथम पक्ति प्रत्यक्षण में 40 एकड़ रकबा में तिलहनी फसल में सरसो की खेती की गई थी। समय पर व कतार में बीज की बुआई, संतुलित खाद का प्रयोग व खरपतवार, कीट के साथ रोग की समय पर रोकथाम के लिए किए गए उपाय से किसानों को अच्छी पैदावार मिली है। केवीके की ओर से उपज प्रदर्शन के जरिए खेती में प्रगतिशील किसानों को नवीन कृषि तकनीक से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि कृषि उत्पाद व तकनीक के प्रयोग से उत्पादन वृद्धि व क्षेत्र विस्तार के नए अवसर मिलते हैं। सीएफएलडी तिलहन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सह फसल वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पिछले न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.