फिरोजाबाद, अक्टूबर 13 -- थाना रसूलपुर पुलिस व मिशन शक्ति टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान नौ साल की बालिका से रेप के प्रयास के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की अभियुक्त से फतेहबाद रोड पर बरी चौराह के पास मुठभेड़ हुई। पता चलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार थाना रसूलपुर, महिला उपनिरीक्षक अल्का रानी व शालू,उप निरीक्षक अफर खान तथा विलम कुमार तुरंत वहा पहुंचे। पुलिस को देख अभियुक्त ने पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही की। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान संतोष पुत्र लालसिंह के रूप में हुई...