देवघर, मई 8 -- देवघर, प्रतिनिधि साइबर थाना की विशेष टीम ने जसीडीह, खागा, कुंडा, पालोजोरी और मधुपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर नौ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार सभी युवक साइबर अपराध में संलिप्त हो सकते हैं। इनपर फर्जी कॉल कर लोगों से बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर पैसे की ठगी करने जैसे आरोप हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई की, जिसमें संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस का भी सहयोग लिया गया। सभी नौ युवकों को हिरासत में लेकर साइबर थाना लाया गया, जहां सघन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ की अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। फिलहाल सभी संदिग्धों के मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, पासबुक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर लिए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.