औरंगाबाद, मई 22 -- देव प्रखंड क्षेत्र के इसरौर पंचायत के कटैया गांव में खेल मैदान बन कर तैयार हो गया। मनरेगा विभाग के पीओ शैलेन्द्र कुमार एवं देव प्रखंड की उप प्रमुख उमा सिंह ने गुरुवार को फीता काटकर खेल मैदान का उद्घाटन किया। खेल मैदान में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल का कोर्ट बनाया गया है। लंबी और उंची कूद की सुविधा उपलब्ध है। मनरेगा की योजना के तहत नौ लाख रुपए की लागत से यह कार्य कराया गया है। उप प्रमुख पति सुनील सिंह ने कहा कि 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के तहत 11 प्रखंडों में 169 ग्राम पंचायतों में 196 खेल मैदान के निर्माण कार्य का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया गया था। इसी के तहत इस खेल मैदान बनाया गया है। उप प्रमुख ने कहा कि खेल मैदान बन जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा मिलेगा। पंचायत ...