फतेहपुर, फरवरी 15 -- फतेहपुर। पंचायत चुनाव की अटकलों के बावजूद गांवों की राजनीति जोरो शोरो से बढ़ती जा रही है। सरगर्मियां बढ़ने के साथ आयोग शुद्ध मतदाता सूची बनाने में जुटा है। अनंतिम प्रकाशन में नौ लाख की सूची सत्यापन की रफ्तार बिगड़ती जा रही है। निर्धारित समय के मुताबिक शेष पांच दिनों में ही काम पूरा करना असंभव माना जा रहा है। अभी तक करीब 50 हजार सत्यापन होने से परेशानी बढ़ी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दबदबा कायम रखने के लिए दावेदार जातीय समीकरण से लेकर गरीब वोटरों की हमदर्दी जीतने की कोशिशों में लगे है। उन्हे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने जैसे अनेकों लुभावने वायदो से आकर्षित कर रहे है। दूसरी ओर चुनावी घोषणा और आरक्षण के बगैर सोशल मीडिया से प्रचार तेजी से जारी है। बता दे कि आयोग ने करीब तीन लाख डुप्लीकेट वोटरों की छटनी के आदेश दिए थे...