चंदौली, फरवरी 5 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा विधान सभा में नो मैपिंग के तहत 25 हजार से अधिक मतदाताओं का सत्यापन के लिये बीएलओ की ओर से नोटिस भेजा गया है। अब तक साढ़े नौ हजार मतदाताओं का सत्यापन किया गया है। लेकिन इसकी गति धीमी होने पर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने बुधवार को ब्लॉक पर पहुंचकर सत्यापन कार्य की जानकारी ली। साथ ही मानक के अनुसार प्रतिदिन सत्यापन कार्य कम होने पर एसडीएम ने नाराजगी जताया। हर हाल में प्रतिदिन 150 से 130 सत्यापन कराने का निर्देश दिया। चुनाव आयोग की ओर से लगातार नो मैपिंग के तहत नोटिस का सत्यापन करने का निर्देश है। 27 फरवरी तक सत्यापन कार्य होना है। इसको लेकर विभिन्न विभाग के सात अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके बाद भी सत्यापन कार्य धीमी गति से चल रहा है। एसडीएम कुंदन राज ...