बुलंदशहर, जून 15 -- आखिर कार नौ महीने बाद नगर पालिका परिषद को स्थाई ईओ मिल ही गए। शासन ने शिवराज सिंह की सिकंदराबाद ईओ के रूप में तैनाती के आदेश कर दिए है। वही जेई सचिन कुमार का भी मेरठ स्थानांतरण कर दिया गया। ईओ की नियुक्ती से नगर में विकास कार्यो को गति मिलेगी। शासन ने नगर पालिका के स्थाई ईओ रविंद्र कुमार का 22 अगस्त 2024 को फतेहपुर स्थानांतरण कर दिया था। जिसके बाद तीन माह के लिए एसडीएम पर ईओ का चार्ज रहा। 21 नवंबर 2024 से ईओ नगर पालिका बुलंदशहर डॉ. अश्वनी कुमार अतिरिक्त ईओ के रूप में नगर पालिका सिकंदराबाद का कार्यभार देख रहे थे। पालिका अध्यक्ष, नगरवासी नगर में विकास कार्यो समेत अन्य कार्यो में गति लाने के लिए स्थाई ईओ की नियुक्त की मांग करते चले आ रहे थे। पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बताया कि शासन ने शिवराज सिंह को पालिका का स्...