मेरठ, मई 12 -- पति से विवाद के बाद एक महिला अपने नौ माह के मासूम को ससुराल की चौखट पर छोड़कर चली गई। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए और उन्होंने बच्चे को संभाला। ससुराल पक्ष ने महिला के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है। इत्तेफाकनगर की महिला की शादी दो साल पहले विकासपुरी के युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद अचानक महिला व ससुराल पक्ष में मनमुटाव रहने लगा। बताया गया कि तीन दिन से महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। शनिवार को भी विवाद हो गया, जिसके चलते महिला ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष भिड़ गए। इसके बाद पुलिस महिला के पति को लेकर थाने आ गयी और उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। बताया गया कि इससे ससुराल पक्ष के लोग और ज्यादा आक्रोशित हो गए। उन्होंने महिला को साथ रखने से मना कर दिया। रविवार को महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.