प्रयागराज, मई 9 -- प्रयागराज, संवाददाता। केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना राम वनगमन मार्ग के पांच चरणों में हो रहे कार्यों के अंतर्गत तीसरे चरण में श्रृंगवेरपुर धाम के पास गंगा पर सिक्स लेन पुल का निर्माण हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय मार्ग खंड की ओर से कराया जा रहा कार्य 54 फीसदी पूरा हो चुका है। अधिकारियों का दावा है कि शेष कार्य फरवरी 2026 तक पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। तीसरे चरण में प्रतापगढ़ के औतारपुर के आगे 26 किमी तक श्रृंगवेरपुर से कौशांबी के बरनपुर, कादीपुर व इचौली तक मार्ग का कार्य कराया जा रहा है। 819 करोड़ की लागत से यह कार्य एक फरवरी 2024 से शुरू कराया गया है। गंगा पर बने 1200 मीटर लंबे पुल पर 120-120 मीटर की दूरी पर दो स्पैन रखा जाना है तो 60-60 मीटर की दूरी पर 36 स्पैन रखे जाएंगे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.