फतेहपुर, फरवरी 23 -- फतेहपुर। गांवों को साफ सुथरा बनाने के लिए कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई है। नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायत व सचिवों का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए बीडीओ को भी चेतावनी दी। वहीं गंगा नदी के पांच घाटों में सिल्ट की समस्या को देखते हुए सिंचाई, सेतु व वन विभाग की टीम को गठित कर जांच के निर्देश दिए। विकास भवन के सभागार में जिला गंगा समिति व पर्यावरण की बैठक में सीडीओ पवन कुमार मीना ने समीक्षा की। जहां भिटौरा, हसवां, विजयीपुर, ऐरायां, देवमई, मलवां, असोथर, धाता, बहुआ ब्लॉक की गई पंचायतों में कूड़ा कलेक्शन की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित ब्लॉक के एडीओ पंचायत व सचिवों का वेतन रोकने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। कहा कि जब तक पांच प्रतिशत परिवारों की बढ़ोत्तरी न हो जाए तब तक वेतन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.