मऊ, जून 14 -- मऊ। कृषि विज्ञान केन्द्र, पिलखी, राष्ट्रीय बीज विज्ञान प्रौद्योगिकी संस्थान, कुशमौर और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025, 29 मई से शुरू होकर 12 जून तक चला। जिलेभर में यह कार्यक्रम जनपद के 9 ब्लाकों के 135 गांवों में चला। इन 15 दिनों में 135 गांवों के 14966 पुरुष और 7957 महिला किसानों ने इस अभियान में प्रतिभाग किया। कृषि विज्ञान केन्द्र पिलखी के वैज्ञानिक विनय कुमार सिंह ने बताया इस कार्यक्रम के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। प्रत्येक टीम में कृषि विज्ञान केन्द्र, पिलखी के दो वैज्ञानिक, राष्ट्रीय बीज विज्ञान प्रौद्योगिकी संस्थान, कुशमौर के एक वैज्ञानिक थे, जिन्होंने कृषि की नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी। साथ ही कृषि विभाग, उद्यान विभाग, फसल बीमा, पशुपालन विभाग और मृदा प्रयोगशाला...