मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को कई केंद्रों पर नौ बजे तक प्रश्नपत्र का इंतजार होता रहा। अखाड़ाघाट पुल के पार बने केंद्रों तक समय पर प्रश्नपत्र पहुंचाने में अधिकारी भी हलकान रहे। हालांकि, इन केंद्रों पर 9.1 से 9.2 के बीच प्रश्नपत्र पहुंच गया। विभागीय निर्देशानुसार 9 बजे से पहले प्रश्नपत्र पहुंचाना है ताकि 9 से 9.10 बजे के बीच प्रश्नपत्र पैकेट का पहला लेयर खोला जा सके। दोनों पालियों में 883 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें 250 से अधिक परीक्षार्थी ऐसे रहे, जिनकी परीक्षा देर से आने की वजह से छूट गई। हैरत यह कि कई केंद्रों के बाहर गाड़ी में परीक्षार्थी पहुंचे हुए थे, लेकिन वह केंद्र के भीतर जाने के लिए 9 बजे के बाद आए। कई केंद्रों पर वीक्षक भी 9 बजे के बाद पहुंचे। इन्हें लौटा दिया गय...