गाजीपुर, फरवरी 4 -- गाजीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मुंशी-मौलवी सेकेंडरी तथा आलिम सीनियर सेकेंडरी वर्ष 2026 की परीक्षा को सकुशल संपंन कराने के लिए तैयारी तेज हो गयी है। यह परीक्षाएं नौ फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक संचालित होंगी। परीक्षाओं के सुचारू आयोजन के लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षाओं में कुल 2007 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जनपद में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा शुचितापूर्ण और सकुशल संपंन कराने के लिए हर बिंदुओं को दुरुस्त किया जा रहा है। इस परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए तीन सचल दल बना है। हर सचल दल में एक जिलास्तरीय अधिकारी और दो दो शिक्षकों को शामिल किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन तिवारी ने बताया कि प...