सराईकेला, दिसम्बर 8 -- सरायकेला, संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले के सभी नौ प्रखंडों में मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। सभी नौ प्रखंडों में आयोजित शिविर में 39 हजार लाभुकों के बीच 13.63 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में एडीजे-1 चौधरी अहसान मोईज उपस्थित थे। कैंप का शुभारंभ उन्होंने दीप जलाकर किया। संबोधित करते हुए एडीजे वन चौधरी अहसान मोईज ने आमलोगों के मौलिक अधिकारों के बारे में बताया कि पूर्व-गिरफ्तारी और बाद-गिरफ्तारी अधिकारों को जानना बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह भी कहा कि रिमांड कार्यवाही के दौरान न्यायिक अधिकारियों का यह दायित्व है कि वे अभियुक्तों से उनके संवैधानिक व कानूनी अधिकारों से संब...