काशीपुर, मार्च 13 -- काशीपुर, संवाददाता। पुलिस ने अवैध तरीके से ले जाई जा रही नौ पेटी बीयर बरामद की है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त थार को सीज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने खोखराताल निवासी नीतीश चौधरी पुत्र स्व फाल सिंह को 09 पेटी बीयर के साथ धर दबोचा। पुलिस ने बीयर परिवहन में प्रयुक्त थार भी सीज कर दी है। टीम में टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी, कंचन पडलिया, आरक्षी जगत सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.