लखनऊ, नवम्बर 7 -- लखनऊ,संवाददाता। आलमबाग, वीआईपी रोड स्थित शिवशांति संत आसूदाराम आश्रम के पूर्व पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन संत शिरोमणि साईं चांडूराम साहिब की अस्थि कलश दर्शन यात्रा नौ नवम्बर से महाराष्ट्र के नागपुर से शुरू होगी। यह यात्रा छह राज्यों के 24 शहरों से होकर गुजरेगी और इसका समापन 30 नवम्बर को प्रयागराज में होगा। आश्रम के सेवादार व प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि कलश यात्रा छह राज्यों के 24 शहरो में बने संत बाबा आसूदाराम सतसंग भवन पहुंचेगी। यहां पर श्रद्धालु दर्शन और पुष्पांजलि अर्पित कर सकेंगे। स्मरण सभा भी होगी। जिसमें साईं के विचारों का बखान होगा। यात्रा में मुख्य रूप से आश्रम के पीठाधीश्वर साईं मोहनलाल और साईं हरीशलाल भी शामिल रहेंगे। अखिल भारतीय संत बाबा आसूदाराम सेवा समिति के महासचिव राजकुमार पंजवानी के मुताबिक 24 दिवसीय यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.