मुंगेर, सितम्बर 27 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर जमालपुर परिसर में शुक्रवार को बच्चों ने दुर्गा पूजा उत्सव समारोहपूर्वक मनाया। बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी, वहीं कन्या पूजन उत्सव का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्जवलित से हुआ। विद्यालय के प्रांगण को फूल-पत्तियों एवं रंगोली तथा पारंपरिक सजावट से सजाया गया। छात्रों ने मां दुर्गा की महिमा पर आधारित भक्ति नृत्य और लोकगीत प्रस्तुत किए, जिनमें सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक विरासत के संदेश गूंजे। छोटे बच्चों ने मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र कन्या पूजन था। इसमें नौ कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उ...