सहारनपुर, दिसम्बर 7 -- सहारनपुर। सहारनपुर से गोमतीनगर के बीच संचालित होने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का इंतजार अब खत्म हो गया है। रेलवे ने इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन की बुकिंग शुरू कर दी है। पहली ट्रेन नौ दिसंबर को ट्रेन संख्या 26504 गोमतीनगर से सहारनपुर के लिए रवाना होगी, जबकि 10 दिसंबर को ट्रेन संख्या 26503 सहारनपुर से गोमतीनगर के लिए प्रस्थान करेगी। यह वंदेभारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी। तेज गति और आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को सामान्य ट्रेनों की तुलना में अधिक किराया देना होगा। रेलवे ने दो श्रेणियों चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए अलग-अलग किराया तय किया है। सहारनपुर से गोमतीनगर के लिए चेयर कार 1460 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2685 रुपये निर्धारित किए हैं। दोनों किरायों में भोजन सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.