चतरा, फरवरी 7 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के इचाक गांव में 19 से 27 फरवरी तक 9 दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दिया गया है। बताया गया कि 19 फरवरी को भव्य जल यात्रा के साथ महायज्ञ का प्रारंभ होगा। जबकि 27 फरवरी को हवन व कलश विसर्जन के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस दौरान यज्ञ के प्रत्येक शाम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कथा वाचिक पूज्य देवी जया शास्त्री का कथा होगा। साथ ही साथ वाराणसी के प्रवचन करता संत कृष्ण शास्त्री जी का भी कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर रामचंद्र सिंह को अध्यक्ष, पवन कुमार सिंह को सचिव, दामोदर सिंह को कोषाध्यक्ष व छतरु प्रसाद को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...