प्रयागराज, फरवरी 23 -- सनातन धर्म के इतिहास में सर्वाधिक श्रद्धालुओं को आकर्षित करने वाले महाकुम्भ में आस्था का सैलाब रुकने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को लगातार नौवें दिन एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में डुबकी लगाकर धन्य हो गए। रविवार को रात आठ बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसमें शनिवार तक स्नान करने वाले 60.74 करोड़ श्रद्धालुओं को जोड़ लिया जाए तो रविवार तक कुल 62.06 करोड़ आस्थावान स्नान कर चुके थे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि माघी पूर्णिमा बीतने के 11 दिन बाद इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बना हुआ है। 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व पर 2.06 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी। उसके बाद 13 फरवरी को 85.46 लाख और 14 फरवरी को 96.98 लाख लोगों ने डुबकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.