रांची, जुलाई 6 -- इटकी, प्रतिनिधि। हजारों भक्तों के जयकारा के बीच भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा के विग्रह को रथारूढ़ कर मुख्य मंदिर में विराजमान किया गया। भगवान जगन्नाथ मौसीबाड़ी में नौ दिन ठहरे। रविवार की सुबह सात बजे पंडितों द्वारा पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद भक्तों के दर्शन के लिए मौसीबाड़ी मंदिर के कपाट खोल दिए गए। भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह सात से शाम पांच बजे तक दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। इससे पहले भूतपूर्व जमींदार के वंशजों द्वारा पूजा-अर्चना के बाद महाआरती की गई। रविवार की शाम छह बजे ऐतिहासिक घुरती रथयात्रा शुरू हुई। 6.30 बजे सभी विग्रहों को मंदिर के सिंहासन पर विराजमान किया। यहां आरती और प्रसाद वितरण बांटे गए। मेले में लोग मिठाई, आम आदि की खरीदारी की। इधर, प्रशासन ने ...