अमरोहा, अगस्त 13 -- नेशनल हाईवे पर नौ दिन पूर्व हादसे में हुई कांवड़िये की मौत के मामले में डिडौली पुलिस ने बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के भाई की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बरेली जिले के सीबी गंज थाना क्षेत्र के गांव पस्तौर निवासी सत्यपाल श्रावण मास के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए गांव निवासी अपने दोस्त धर्मवीर व आशीष के साथ जल भरने के लिए बृजघाट आया था। कांवड़ भरने के बाद सोमवार सुबह में करीब छह बजे यह तीनों बाइक पर सवार होकर बरेली लौट रहे थे। डिडौली क्षेत्र में गांव ढकिया चमन के पास से गुजरते समय कांवड़ियों के लिए आरक्षित हाईवे की लेन पर इनकी बाइक की कांवड़ियों की बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई थी। हादसे में सत्यपाल, आशीष व धर्मवीर गंभीर घायल हो गए थे। उपचार के दौरान ...