एटा, सितम्बर 11 -- नौ दिन पहले मायके से आई महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे ने नीचे उतारा और पोस्टमार्टम गृह भेजा है। मायकेवालों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि मामले में कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। थाना जलेसर के गांव खेड़ा ग्वारऊ निवासी रामकिशोर की शादी छह साल पहले प्रीति यादव (23) पुत्री कालीचरन निवासी नगला जमुनी थाना सिकंद्राराऊ जिला हाथरस के साथ की थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद ही विवाद शुरू हो गया था। विवाद को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है। दो साल से महिला मायके में रह रही थी। कई बार पंचायत भी हुई थी, इसमें सहमति नहीं बन पाई थी। इसके मामला कोर्ट में पहुंच गया। नौ दिन पहले समझा-बुझाकर मायकेवालों ने प्रीति को ससुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.