मेरठ, जून 5 -- मेरठ। बुधवार को नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ ने नगरायुक्त कार्यालय टाउन हॉल पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी सोमवार से नगर निगम कार्यालय में कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे और शहर की सफाई व्यवस्था को ठप किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनेश मनोठिया ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी सफाई कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। हर बार मांगों को पूरा करने के लिए मौखिक आश्वासन देकर टाल देते हैं। एक भी मांगों को आज तक पूरा नहीं किया गया। नगर निगम में लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं की गई। शहर की आबादी 30 लाख से अधिक है, ऐसे में 84 सौ कर्मचारियों की आवश्यकता है। वर्तमान में तीन हजार कर्मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.