फरीदाबाद, जुलाई 6 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। केंद्र और राज्य सरकार की मजदूर-विरोधी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नौ जुलाई को देशभर में आम हड़ताल की जाएगी। इस हड़ताल में लाखों मजदूर और कर्मचारी शामिल होंगे। हरियाणा में भी हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारी संगठनों ने पूरी ताकत लगा दी है। शनिवार को फरीदाबाद के अरावली गोल्फ कोर्स में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और मजदूर संगठन सीटू हरियाणा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हड़ताल की यह जानकारी दी। प्रेस वार्ता को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुभाष लांबा, सीआईटीयू के महासचिव जय भगवान, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश शास्त्री समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए पांच जत्थे 30 जून से प्रदेशभर में घूमकर जनसभाएं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.