गाजीपुर, जनवरी 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में प्री बोर्ड परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से लगभग तैयारी पूरी कर ली गयी है। जनवरी के दूसरे सप्ताह संभावित नौ जनवरी से परीक्षा शुरू होगी और 24 जनवरी तक परीक्षा चलेगी। इसी के साथ जिले के राजकीय, एडेड और वित्तविहीन स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। यह परीक्षा 9 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक चलेगी। प्री बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन कराने के लिए डीआईओएस तैयारी पूरी करने के लिए निर्देश दिया है। डीआईओएस प्रकाश सिंह ने बताया कि एक लाख 35 हजार 340 परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकृत रहे। दसवीं में 67 हजार 181 और बारहवीं में 74 हजार 966 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्त पोषित माध्यमिक ...